ePaper

अब मनीष कुमार होंगे नगर पर्षद दाउदनगर के इओ

Updated at : 02 Jul 2025 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
अब मनीष कुमार होंगे नगर पर्षद दाउदनगर के इओ

इससे पहले राजगीर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार को नगर पर्षद दाउदनगर का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया था

विज्ञापन

दाउदनगर. नगर पर्षद दाउदनगर के इओ ऋषिकेश अवस्थी के पूर्णिया नगर निगम में उपनगर आयुक्त के पद पर स्थानांतरण होने के बाद अब बक्सर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी बिहार नगर सेवा के पदाधिकारी मनीष कुमार नगर पर्षद दाउदनगर इओ होंगे. इससे पहले राजगीर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार को नगर पर्षद दाउदनगर का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया था. सूत्रों से पता चला कि बिहार सरकार नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए शुद्धि पत्र निकाला गया है. नयी अधिसूचना के अनुसार, मनीष कुमार नगर पर्षद दाउदनगर के कार्यपालक पदाधिकारी होंगे और जिले के बारुण नगर पंचायत के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी (अतिरिक्त प्रभार चौसा नगर पंचायत) का तबादला दाउदनगर नगर पर्षद इओ के पद पर हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन