ePaper

Bihar News: औरंगाबाद में खेत पटवन करने गए युवक की बिजली करेंट से मौत, घटना के बाद गांव में पसरा मातम

Updated at : 15 Dec 2024 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी भीड़

घटना के बाद जुटी भीड़

Bihar News: औरंगाबाद में खेत पटवन करने गए युवक की बिजली करेंट से मौत हो गयी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड स्थित माली थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव में बिजली करेंट की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी नागदेव मेहता के पुत्र सुरजन कुमार मेहता के रूप में हुई है. घटना रविवार की दोपहर की है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया की सुरजन रविवार की दोपहर अपने घर से आधा किलोमीटर दूर उत्तर दिशा की ओर खेत तरफ पटवन करने गया था. खेत तरफ पहले से ही तार टूटकर गिरा हुआ था, जिसे वह देख नहीं सका और अचानक उसकी चपेट में आ गया.

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करेंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. आसपास के खेतों के काम कर रहे अन्य मजदूरों ने जब उसे अचेत पड़ा देखा तो शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर घर के परिजन पहुंचे और किसी तरह उसे बिजली तार से अलग किया. परिजन सुरजन के शव से लिपटकर चीत्कार उठें. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना माली थाना की पुलिस को दी. सूचना पर माली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर परिजनों घटना की जानकारी ली.

Also Read: Bihar Crime: जमुई में चाचा ने दो भतीजे को मारी गोली, घटना के बाद इलाके में हडकंप

घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

माली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के बताया कि बिजली करेंट से युवक की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर युवक की मौत के बाद समाजसेवी पुटुस मेहता, दीपक कुमार, रोहित मेहता समेत अन्य लोगों में गहरा दुख प्रकट किया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन