औरंगाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर मासूम बेटे के साथ फरार

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन और मृतका का फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के सूर्यपुरा गांव में 25 वर्षीय विवाहिता नीलम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद उसका पति और ससुर तीन वर्षीय बेटे के साथ फरार हो गए. परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान नीलम देवी के रूप में हुई है, जो अमर चौहान उर्फ बिट्टू की पत्नी थीं. घटना के बाद पति अमर चौहान और उसके पिता तीन वर्षीय मासूम बेटे को साथ लेकर फरार हो गए, जबकि अस्वस्थ सास घर पर ही मिली.

विज्ञापन

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच कराई. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने लोहे के कटर से दरवाजा काटकर शव को फंदे से नीचे उतारा. इसके बाद आवश्यक साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप

मृतका के पिता बिनोद चौहान और मां संगीता देवी, जो झारखंड के पलामू जिले के जपला थाना क्षेत्र के खडिहा गांव के निवासी हैं, ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शादी वर्ष 2022 में हुई थी और उस समय 11 लाख रुपये नकद तथा करीब पांच लाख रुपये का सामान दिया गया था. इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नीलम को लगातार प्रताड़ित किया जाता था.

फोन पर सुनी चीख-पुकार, बढ़ी साजिश की आशंका

परिजनों का दावा है कि घटना से पहले दामाद ने फोन कर बताया था कि नीलम कमरे में खुद को बंद कर रही है. बातचीत के दौरान उन्हें बेटी की चीख-पुकार और मारपीट की आवाजें सुनाई दीं. इसके बाद फोन कट गया और दोबारा संपर्क नहीं हो सका. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कमरे का रोशनदान टूटा मिला, जिससे घटना को लेकर साजिश की आशंका और गहरा गई है.

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर ने बताया कि मृतका के परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस दहेज हत्या समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. फरार पति और ससुर की गिरफ्तारी तथा तीन वर्षीय मासूम बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन