औरंगाबाद: नवीनगर स्टेशन रोड के अंडरपास में चार फीट जमा है पानी, दर्जनों गांवों का आवागमन हो रहा प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

अंडरपास में चार फीट पानी का जलजमाव की तस्वीर

औरंगाबाद में नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास में चार फीट पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. दर्जनों गांवों के लिए यह मुख्य मार्ग है, जो अब पूरी तरह प्रभावित है. स्थानीय लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Aurangabad Waterlogging: नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप समपार फाटक संख्या 25 के अंडरपास में करीब चार फीट पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. जलजमाव के कारण नवीनगर रोड से पोखराही, सुरार, दिघी, घिरीसीडीं होते हुए बारुण जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में लंबे समय से पानी जमा है, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दर्जनों गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है मार्ग

यह अंडरपास आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख रास्ता है. इसके अलावा एनटीपीसी और एनपीजीसी बिजली परियोजनाओं से जुड़े कर्मचारी, मजदूर और अन्य लोग भी प्रतिदिन इसी मार्ग से आते-जाते हैं. अंडरपास में चार फीट तक पानी जमा होने से पैदल यात्रियों, दोपहिया वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. कई लोगों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है.

पानी के बीच से गुजरने को मजबूर लोग

ग्रामीण हरेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, संजीव कुमार सिंह, महात्मा रोमी राज, उदय साव, विकेश कुमार सिंह, कुणाल कुमार सिंह, गुड्डू चौहान, रवि चौहान, जयेन्द्र सिंह, मंटू सिंह, चंदन सिंह, संदीप कुमार सिंह, सुरेंद्र चौहान, देवेंद्र राम, अजय यादव और भीम कुमार यादव ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है. अंडरपास में पानी जमा रहने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से गुजरना पड़ता है.

ग्रामीणों के अनुसार, खासकर बाइक और छोटे वाहनों के चालकों को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. पानी में वाहन चलाने से उनके खराब होने का खतरा भी रहता है.

पानी निकासी के लिए ठेकेदारी के बावजूद समस्या बरकरार

ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास से पानी निकालने के लिए ठेकेदारी भी हुई है, लेकिन इसके बावजूद जल निकासी का काम प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य की निगरानी के लिए जिम्मेदार लोगों की ओर से समुचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बुनियादी सुविधा से जुड़ी समस्या की अनदेखी के कारण लोगों में रोष बढ़ रहा है.

स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क और अंडरपास की संरचना को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है. वहीं, पानी के बीच से आवागमन करने के दौरान राहगीरों के फिसलकर गिरने का खतरा भी बना रहता है.

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से अंडरपास में जमा पानी की तत्काल निकासी कराने तथा स्थायी जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है. साथ ही भविष्य में दोबारा जलजमाव की समस्या नहीं हो, इसके लिए प्रभावी इंतजाम करने की मांग की गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अंडरपास से पानी नहीं निकाला जाता, तब तक इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन सुचारु होना मुश्किल है.

औरंगाबाद: बारुण में NH-19 जाम कर उपद्रव करने वालों पर केस, 10 नामजद समेत 40-50 अज्ञात को बनाया गया आरोपी, 5 घंटे तक लगा था जाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन