ओबरा में हर्षोल्लास से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा, जगह-जगह प्रतिमा स्थापित कर की गई आराधना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ओबरा प्रखंड में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई. श्रद्धालुओं ने जगह-जगह प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की. महालक्ष्मी आईटीआई और आरा मशीन पर भी विशेष आयोजन हुए.

विज्ञापन

Vishwakarma Puja : ओबरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ की गई. श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मोटर गैरेज और इंजीनियरिंग शॉप में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई.

विज्ञापन

महालक्ष्मी आईटीआई में भी हुई पूजा

मुख्यालय स्थित बेल रोड के महालक्ष्मी आईटीआई में संस्था के निदेशक शंभू प्रसाद ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. आचार्य पारस दुबे ने पूजा-अर्चना कराई. इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आईटीआई संस्थानों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई.

ओबरा: महालक्ष्मी आईटीआई में हर्षोल्लास के साथ हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना। | Prabhat Khabar Network
ओबरा महालक्ष्मी आईटीआई में हर्षोल्लास के साथ हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

आरा मशीन पर मुखिया प्रतिनिधि ने की पूजा

ओबरा मुखिया प्रतिनिधि गोविंद अग्रवाल ने भी अपने आरा मशीन पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की. इस दौरान बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे और प्रसाद ग्रहण किया.

कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विनय प्रसाद, अभिषेक कुमार, सुबोध अग्रवाल, इंजीनियर सौरव कुमार, श्याम गुप्ता, ऋषभ कुमार, धर्मेंद्र, प्रमोद, अजय कुमार, दिन पासवान, राजू गुप्ता, पुतुल जायसवाल, राकेश यादव, जनेश्वर, वेद प्रकाश, कुमुद रंजन, कमलेश कुमार और विकल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

मदनपुर में गणेश चतुर्थी की धूम, सजावट से जगमगाया बाजार, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन