मदनपुर में गणेश चतुर्थी की धूम, सजावट से जगमगाया बाजार, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

महा आरती में शामिल भक्त श्रद्धालु

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मदनपुर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. भव्य सजावट और महाआरती के साथ गणपति उत्सव ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मंदिर परिसर से लेकर बाजार तक भक्तिमय माहौल छाया रहा.

विज्ञापन

औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा चौक के दुर्गा मंदिर परिसर में महाकाल मंडली की ओर से श्री गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. गणपति उत्सव को लेकर पूरे मदनपुर बाजार को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. मंदिर परिसर से लेकर बाजार तक की सजावट श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

विज्ञापन

सुबह से मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु

गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर सुबह से ही दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है. भक्त भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं. सुबह और शाम दोनों समय मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है. गणपति बप्पा के जयकारों से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है.

महाआरती में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

गुरुवार की शाम दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ महाआरती में भाग लिया. इसके बाद लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

दाउदनगर में 19 सितंबर को होगा बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव, 30वें आयोजन में जुटेंगे स्वजातीय समाज के लोग; ओबरा विधायक डॉ. प्रकाशचंद्र होंगे मुख्य अतिथि

रोशनी से बढ़ी मदनपुर बाजार की रौनक

गणेश उत्सव को लेकर मदनपुर बाजार में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. शाम होते ही आकर्षक सजावट और रोशनी से बाजार की रौनक बढ़ जाती है. मंदिर परिसर से लेकर बाजार तक की सजावट लोगों का ध्यान खींच रही है. पूजा स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंडली के सदस्यों की ओर से विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

हर उम्र के लोग ले रहे पूजा में हिस्सा

गणपति उत्सव के आयोजन से पूरे मदनपुर प्रखंड में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है. बच्चे, युवा और बुजुर्ग समेत सभी वर्ग के लोग उत्साह के साथ पूजा महोत्सव में शामिल हो रहे हैं. महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी हुई है और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है.

सिलेंडर गैस विस्फोट में 16 वर्षीय युवक की दिल्ली में मौत, औरंगाबाद में शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन