औरंगाबद : नहर से मिला था शशि का शव, परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक प्रतिनिधि तो फफक रो पड़े परिजन

Updated:
विज्ञापन

बसौरा गांव में मृतक के परिजनों से मुलाकात करते विधायक प्रतिनिधि सौरभ पाठक व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद जिले के बसौरा गांव में युवक शशि कुमार का शव नहर से मिलने के बाद विधायक प्रतिनिधि सौरभ पाठक ने परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा स्थानीय विधायक प्रतिनिधि सौरभ पाठक शनिवार की शाम प्रखंड क्षेत्र के बसौरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने संदेहास्पद स्थिति में मृत पाए गए युवक शशि कुमार के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी.

विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ ब्रह्मर्षि विकास मंच के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार, समाजसेवी जीतू तिवारी और अधिवक्ता सह विराट ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष रवींद्र तिवारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे.

जैसे ही विधायक प्रतिनिधि पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, मृतक के परिजन फफक-फफक कर रो पड़े. परिजनों के इस मर्मस्पर्शी और करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया.

चार दिन से लापता था युवक, नहर से मिला था शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसौरा गांव निवासी अरविंद तिवारी उर्फ घंटू दुबे के छोटे पुत्र शशि कुमार की करीब पांच दिन पूर्व संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी. युवक घटना से लगभग चार दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया था, जिसके बाद परिजन लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे.

Also Read : औरंगाबद : दाउदनगर बाजार में खरीदारी कर रही महिला के प्लास्टिक को ब्लेड से काटा, एक लाख के जेवरात ले उड़े बदमाश

इसी खोजबीन के दौरान अंबा थाना की पुलिस ने बेलाई गांव के समीप उत्तर कोयल मुख्य नहर से उक्त युवक का शव बरामद किया. पुलिस द्वारा शव बरामद किए जाने की सूचना मिलने के बाद परिजनों को इस अनहोनी की जानकारी हुई.

युवक की इस तरह रहस्यमयी मौत को लेकर पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. शोकाकुल परिजन इस पूरी घटना की सच्चाई सामने लाने और इसमें संलिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Also Read : WATCH VIDEO : औरंगाबाद के 3 CHC ने मारी बाजी, बारुण 88% अंक के साथ बिहार में टॉप; ओबरा-देव भी NQAS के लिए चयनित

विधायक प्रतिनिधि ने दिलाया न्याय का भरोसा

पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए विधायक प्रतिनिधि सौरभ पाठक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही युवक की मौत के असली कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

Also Read : औरंगाबाद पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, सतबहिनी मंदिर में पूजा के बाद संडा में कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस पूरी घटना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन