औरंगाबाद के विद्युत अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार का तबादला, पेसू पूर्वी पटना में मिली नई जिम्मेदारी

विज्ञापन

विदाई देते विद्युत् कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विद्युत आपूर्ति अंचल औरंगाबाद के विद्युत अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार का पटना स्थानांतरण हो गया है. उन्हें पेसू अंचल पूर्वी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके कार्यकाल के दौरान विद्युत व्यवस्था में हुए सुधारों की सराहना की गई.

विज्ञापन

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पटना द्वारा शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के तहत विद्युत आपूर्ति अंचल औरंगाबाद के विद्युत अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है.

विज्ञापन

उन्हें प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरित करते हुए पेसू (PESU) अंचल पूर्वी, पटना में विद्युत अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है. इस तबादले के बाद विद्युत विभाग के तमाम अधिकारियों और कर्मियों की ओर से उनके सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

समारोह के दौरान विद्युत कर्मियों ने उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी. इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने उनके साथ अपने कार्यकाली अनुभवों को साझा किया.

विद्युत अभियंताओं ने एक स्वर में कहा कि अरविंद कुमार के कार्यकाल के दौरान जिले में विद्युत संरचना और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में अभूतपूर्व और उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है.

कार्यकाल के दौरान विद्युत व्यवस्था में हुआ उल्लेखनीय सुधार

वक्ताओं ने बताया कि विभागीय कार्यों के त्वरित निष्पादन के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर उन्होंने हमेशा अनुकरणीय सक्रियता दिखाई. अधिकारियों के अनुसार, उनके कुशल नेतृत्व के कारण विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित हुआ.

Also Read : WATCH VIDEO : औरंगाबाद के 3 CHC ने मारी बाजी, बारुण 88% अंक के साथ बिहार में टॉप; ओबरा-देव भी NQAS के लिए चयनित

विदाई समारोह के दौरान वक्ताओं ने उनके मिलनसार स्वभाव और कार्यशैली की भी खुलकर सराहना की. उन्होंने कहा कि सहकर्मियों और मातहतों के साथ उनका व्यवहार हमेशा सहयोगात्मक और मधुर रहा है. विभागीय अधिकारियों और मैदानी कर्मियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही.

ये अधिकारी रहे उपस्थित

इस विदाई समारोह में विद्युत कार्यपालक अभियंता (औरंगाबाद) पंकज कुमार गुप्ता, विद्युत कार्यपालक अभियंता (दाउदनगर) मो. मुख्तार आलम, विद्युत कार्यपालक अभियंता (एसटीएफ), कार्यपालक अभियंता (टीआरडब्ल्यू), और विद्युत कार्यपालक अभियंता (एमआरटी) विशेष रूप से उपस्थित रहे.

Also Read : औरंगाबाद पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, सतबहिनी मंदिर में पूजा के बाद संडा में कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

इनके अलावा अंचल के सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, तमाम विद्युत कर्मी और संवेदक भी इस अवसर पर मौजूद रहे. सभी ने अरविंद कुमार के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनकी नई पदस्थापना के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

Also Read : औरंगाबद : दाउदनगर बाजार में खरीदारी कर रही महिला के प्लास्टिक को ब्लेड से काटा, एक लाख के जेवरात ले उड़े बदमाश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन