औरंगाबाद के कंचनपुर गांव में 200 लीटर स्पिरिट बरामद, तीन नामजद आरोपितों की तलाश में छापेमारी
जब्त स्पिरिट की तस्वीर
Aurangabad News : मदनपुर के कंचनपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 200 लीटर स्पिरिट बरामद की है. तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
Aurangabad News : औरंगाबाद. मदनपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 लीटर स्पिरिट बरामद की है. पुलिस ने स्पिरिट गांव निवासी रंजीत भुइयां के घर से जब्त की. मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
आपके शहर में
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कंचनपुर गांव में बड़े पैमाने पर स्पिरिट की खेप लाई गई है. सूचना के सत्यापन के बाद एसआई रोहित कुमार, एसआई रूपा कुमारी और एएसआई श्रीकांत पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की.
पांच गैलन से बरामद हुई 200 लीटर स्पिरिट
छापेमारी के दौरान नीले रंग के पांच गैलन बरामद किए गए. जांच के दौरान गैलनों में कुल 200 लीटर स्पिरिट मिली. पुलिस ने मौके से स्पिरिट जब्त कर ली. हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.
Also Read : औरंगाबाद में झारखंड से कार में शराब लेकर आ रहे दो धंधेबाज गिरफ्तार, 280 लीटर शराब जब्त
तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
मामले में कंचनपुर गांव निवासी रंजीत भुइयां, आंजन निवासी दीपक कुमार उर्फ बेंगा और सलैया गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता के विरुद्ध मदनपुर थाना कांड संख्या 342/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.
स्पिरिट के इस्तेमाल और नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में बरामद स्पिरिट का उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.
Also Read : पटना समेत इन 9 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए