संत रविदास की 650वीं जयंती पर महावर पहुंची कलश यात्रा, मंदिर में स्थापित किया गया कलश
कलश यात्रा में शामिल लोग
Aurangabad News : दाउदनगर के महावर गांव में संत रविदास की 650वीं जयंती पर कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
Aurangabad News : संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के निर्देश पर सामाजिक समरसता अभियान के तहत आयोजित कलश यात्रा महावर गांव पहुंची. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा शमशेर नगर मंडल के अध्यक्ष संजय पासवान के नेतृत्व में निकली यात्रा के दौरान संत रविदास के कलश को महावर स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में स्थापित किया गया.
आपके शहर में
मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
कलश यात्रा के महावर स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक नमन किया. इस दौरान संत रविदास के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया.
मानवता और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत हैं संत रविदास
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा शमशेर नगर मंडल के अध्यक्ष संजय पासवान ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास का जीवन मानवता, सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानव कल्याण के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
जन-जन तक पहुंचाया जा रहा संत रविदास का संदेश
संजय पासवान ने कहा कि संत रविदास की जयंती के अवसर पर आयोजित सामाजिक समरसता अभियान का उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव की भावना को मजबूत करना है. मौके पर सत्येंद्र कुमार, जगजीवन राम, अर्जुन लाल, सत्येंद्र राम, डोमन राम, जय पासवान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.
Also Read : कुटुंबा में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और डिजिटल प्रबंधन पर मंथन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए