औरंगाबाद में डीएम और एसपी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की जांच
निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक
Aurangabad News : औरंगाबाद में डीएम और एसपी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन की गहन समीक्षा की गई।
Aurangabad News : शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रखंड परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और संधारित अभिलेखों की गहनता से जांच की गई.
आपके शहर में
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर होता है नियमित निरीक्षण
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण किया जाता है. इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस में रखे ईवीएम एवं वीवीपैट की व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की.
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों और दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया.
अभिलेखों को अद्यतन रखने पर भी जोर
निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित संधारित अभिलेखों की भी जांच की गई. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. गजाली सहित संबंधित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
Also Read : कुटुंबा में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और डिजिटल प्रबंधन पर मंथन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए