हिंदी दिवस पर दाउदनगर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता, संजीत कुमार प्रथम और गुड़िया कुमारी रहीं द्वितीय

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम मे शामिल शिक्षक एवं विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के दाउदनगर कॉलेज में हिंदी दिवस के अवसर पर 'विकसित भारत में हिंदी की प्रासंगिकता' विषय पर एक प्रेरणादायक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्रों ने हिंदी के महत्व और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर अपने विचार रखे.

विज्ञापन

औरंगाबाद के दाउदनगर महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को विकसित भारत में हिंदी की प्रासंगिकता एवं हमारा कर्तव्य विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रेमचंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एस. इस्लाम ने की. कार्यक्रम में शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. प्रतियोगिता में संजीत कुमार, प्रियंका कुमारी, पुरुषोत्तम कुमार, सौम्या राज, आरती कुमारी, निर्मल कुमार, साहिबा एवं गुड़िया कुमारी सहित कुल आठ विद्यार्थियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

प्रतिभागियों ने हिंदी की महत्ता, राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका तथा भारतीय भाषाओं की विविधता पर विचार प्रस्तुत किए. वक्ताओं ने कहा कि भारत की प्रत्येक भाषा का अपना महत्व और गौरव है. सभी भाषाओं का सम्मान करना ही देश की भाषायी समृद्धि और एकता का आधार है.

मंच संचालन और विचार

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रोजी कांत ने किया. उन्होंने हिंदी के प्रति प्रेम और राष्ट्रभावना को स्वर देते हुए “हिंदी है हम वतन है, हिंदुस्तान हमारा, सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” पंक्तियों के माध्यम से वातावरण को भावपूर्ण बना दिया.

हिंदी और विज्ञान

राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी डॉ. देव प्रकाश ने हिंदी के प्रति गौरव व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी का प्रयोग ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में भी अधिकाधिक किया जाना चाहिए. उन्होंने विज्ञान शिक्षकों से आग्रह किया कि विज्ञान की पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री को मानक और सरल हिंदी में तैयार किया जाए, ताकि विद्यार्थियों के लिए वैज्ञानिक विषयों को समझना सहज हो सके.

प्रतियोगिता के परिणाम

भाषण प्रतियोगिता में संजीत कुमार ने प्रथम, गुड़िया कुमारी ने द्वितीय तथा सौम्या राज एवं प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया. निर्णायक मंडल में डॉ. देव प्रकाश, शशांक मिश्रा एवं डॉ. सुमित कुमार मिश्रा शामिल रहे.

गायन के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में श्री शशांक मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने प्राचार्य, शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मियों, निर्णायक मंडल एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया. राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन