औरंगाबाद में गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 30 अगस्त को होगा कलाकारों का ऑडिशन

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते सदस्य | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : औरंगाबाद में गणेश महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 30 अगस्त को ऑडिशन होगा. प्रतिभाशाली कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए जरूर शामिल हों.

विज्ञापन

Aurangabad News : शहर के धर्मशाला चौक के समीप स्थित गणपति मंदिर में 14 सितंबर से आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं. महोत्सव के दौरान प्रतिदिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बेहतर और आकर्षक बनाने के लिए कलाकारों का ऑडिशन 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. ऑडिशन ब्लॉक मोड़ स्थित पृथ्वीराज चौहान स्मृति भवन में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिभाशाली कलाकारों को मिलेगा मंच

गणेश महोत्सव के संरक्षक रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव के दौरान लगातार 10 दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कार्यक्रमों में प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच देने और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का स्तर बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से ऑडिशन कराया जा रहा है. ऑडिशन में चयनित कलाकारों को ही महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा.

रविंद्र कुमार निभाएंगे निर्णायक की भूमिका

ऑडिशन के लिए गठित निर्णायक मंडल में गणेश महोत्सव के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ रविंद्र कुमार निर्णायक की भूमिका निभाएंगे. कलाकारों की प्रतिभा, प्रस्तुति और सांस्कृतिक क्षमता के आधार पर उनका चयन किया जाएगा. आयोजकों को उम्मीद है कि ऑडिशन के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलेगा.

Also Read : बेगूसराय: जानकी एक्सप्रेस में पैर रखने की जगह नहीं, लोगों की अपील-रक्षाबंधन के मौके पर कोच बढ़ाए रेलवे

समय से एक घंटे पहले पहुंचकर कराएं पंजीकरण

संरक्षक रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि ऑडिशन में भाग लेने के इच्छुक कलाकार निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले ऑडिशन स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करा लें. उन्होंने कलाकारों से समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की है.

Also Read : मंझौल थाना 28 अगस्त को नए भवन में होगा शिफ्ट, स्थानीय लोग हैं नाराज

आयोजन की सफलता में इनकी रहेगी भूमिका

ऑडिशन के सफल आयोजन में संरक्षक रणजीत कुमार सिंह, अध्यक्ष विनय सिंह, मंदिर प्रशासक वीरेंद्र सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी, प्रसाद वितरण प्रभारी ओपी पांडेय और निशांत कुमार की सराहनीय भूमिका रहेगी. आयोजकों ने कलाकारों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ऑडिशन में हिस्सा लेने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है.

Also Read : बेगूसराय: मुखिया राष्ट्रपति कुमार रात में पहुंच गए अस्पताल, मरीजों की हालत की लेने लगे जानकारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन