ePaper

चुनाव ड्यूटी से गायब मिले पांच कर्मियों से शो-कॉज, राशि जमा कराने के निर्देश

Updated at : 06 May 2024 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी से गायब मिले पांच कर्मियों से शो-कॉज, राशि जमा कराने के निर्देश

19 अप्रैल को औरंगाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए हुए मतदान

विज्ञापन

औरंगाबाद. चुनाव ड्यूटी से लापरवाही बरतना पांच कर्मियों को भारी पड़ गया. इन कर्मियों को चिह्नित करते हुए इनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम श्रीकांत शास्त्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इनसभी से शो-कॉज किया गया है. इन सभी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है. 19 अप्रैल को औरंगाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए हुए मतदान में इन पांचों कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. निर्वाचन प्रक्रिया में प्रतिनियुक्त पांचों कर्मी अपने ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाये गये थे. कर्तव्य स्थल पर उपस्थित नहीं रहने पर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया है, जिसके फलस्वरूप उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा सकती है. जानकारी मिली कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 131 भी अधिरोपित की जा सकती है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा इस संदर्भ में इन सभी कर्मियों से कारण पृच्छा करते हुए भुगतान की गई राशि को सरकार के खाते में जमा कराने का भी निर्देश दिया गया है. इन कर्मियों पर हुई कार्रवाई मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित पाये गये कर्मियों को पीटू, पीओ व पीथ्री के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था. इसमें पंकज कुमार सिंह, श्रीनिवास शर्मा, अंजनी कुमार, रंजू प्रसाद व बोधनारायण सिंह शामिल हैं. जानकारी के अनुसार पंकज कुमार सिंह मदनपुर एमएस देवजरा विद्यालय में सहायक शिक्षक हैं. श्रीनिवास कुमार गोह के एनजे हाई स्कूल कुरवांगो में शिक्षक हैं. अंजनी कुमार ओबरा के बभंडीहा उर्दू एमएस विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं. इसके अलावा रंजू प्रसाद कुटुंबा के दक्षिण ग्रामीण बैंक महाराजगंज में ऑफिस अटेंडेंट व बोधनारायण सिंह औरंगाबाद वेटरिनरी सर्जन ऑफिस में ऑफिस अटेंडेंट के रूप में कार्यरत हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा इन सभी से कर्तव्य स्थल पर उपस्थित नहीं पाये जाने पर स्पष्टीकरण पूछा है और साथ ही भुगतान की गयी राशि को सरकार के खाते में वापस जमा कराने का निर्देश दिया है. डीएम-एसपी ने स्ट्रांग रूम का किया औचक निरीक्षण 19 अप्रैल को औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर हुए मतदान के बाद सभी पोल्ड इवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है और नजर रखी जा रही है. सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम शहर के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचे और औचक निरीक्षण किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसपी ने हर बिंदु की जांच की और वहां तैनात पदाधिकारियों से जानकारी ली. पूछताछ के दौरान सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. ज्ञात हो कि स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है और पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन