डीएम-एसपी ने वेयर हाउस स्थल का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम द्वारा संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद मतदान केंद्र के सभी इवीएम को सीलिंग के पश्चात वेयर हाउस सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में रखे जा रहे स्थल का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इवीएम को मतगणना स्थल से वेयर हाऊस में रखे जाने की पूरी प्रक्रिया को भी सीसीटीवी की नजर में किया गया. ताकि मतगणना के उपरांत की प्रक्रिया भी पूरी तरह से पारदर्शी रहे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय अन्य अधिकारियों के साथ पूरी चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा की और शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई मतगणना प्रक्रिया पर संतोष जताया. साथ ही पूरी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन