औरंगाबाद : दाउदनगर कॉलेज में हिंदी दिवस पर निबंध-कविता प्रतियोगिता, ‘एआई और हिंदी’ बना खास विषय

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दाउदनगर कॉलेज में हिंदी दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में निबंध और कविता लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ. 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और हिंदी: अवसर, चुनौतियां और भविष्य' जैसे समसामयिक विषय पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई. विजेताओं को हिंदी दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा.

विज्ञापन

औरंगाबाद के दाउदनगर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एम.एस. इस्लाम के निर्देशन में हिंदी दिवस पखवाड़ा-2026 के अवसर पर हिंदी विभाग द्वारा निबंध एवं कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में हिंदी विषय के साथ-साथ महाविद्यालय के अन्य विषयों के इच्छुक छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

प्रतियोगिता के विषय

निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और हिंदी : अवसर, चुनौतियां और भविष्य' विषय निर्धारित किया गया था. वहीं कविता लेखन प्रतियोगिता का विषय 'मेरी हिंदी, मेरा स्वाभिमान' रखा गया. दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर अपने विचारों और रचनात्मक प्रतिभा को लेखन के माध्यम से प्रस्तुत किया.

अधिकारियों द्वारा निरीक्षण

प्रतियोगिता का औचक निरीक्षण राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. देव प्रकाश, आईक्यूएसी प्रभारी एवं वनस्पति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक सुमित मिश्रा तथा भौतिकी के सहायक प्राध्यापक कुमार गौरव ने किया.

शिक्षकों की निगरानी

हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक मंजू कुमार सोरेन एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. कुणाल किशोर प्रतियोगिता के अंत तक प्रतिभागियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रहे.

पुरस्कार एवं सम्मान

महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा स्वयं लिखे गए निबंध एवं कविताओं का वाचन आगामी 14 सितंबर, हिंदी दिवस के अवसर पर मंच से किया जाएगा. इसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा. चयनित प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एस. इस्लाम द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन