अंबा में को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा नए भवन में हुई शिफ्ट, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
उद्घाटन करते अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network
Aurangabad News : अंबा में औरंगाबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा नए भवन में स्थानांतरित हुई. चेयरमैन संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सहकारिता बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है.
Aurangabad News : कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय अंबा में संचालित दि औरंगाबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की शाखा अब नए भवन से संचालित होगी. बैंक की शाखा सोमवार को देव रोड स्थित पुराने भवन से हरिहरगंज रोड स्थित नए भवन में स्थानांतरित हो गई. नए भवन में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले की तुलना में बेहतर व्यवस्था की गई है.
आपके शहर में
फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर हुआ उद्घाटन
नए भवन का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन संतोष कुमार सिंह, निदेशक मंडल के सदस्य महावीर सिंह, पीयूष रंजन, सुनील कुमार, राजेंद्र प्रसाद एवं नरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया. उद्घाटन से पहले शाखा प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की और विधिवत नए भवन में बैंकिंग कार्य की शुरुआत की.
ग्राहकों के लिए बैठने से लेकर पेयजल तक की सुविधा
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुराने भवन की तुलना में नए भवन में ग्राहकों के लिए अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. यहां ग्राहकों के बैठने की बेहतर व्यवस्था के साथ पेयजल, शौचालय समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना बैंक की प्राथमिकता है.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है सहकारिता बैंक
चेयरमैन ने कहा कि सहकारिता बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. खासकर किसानों, पैक्सों और ग्रामीण क्षेत्र के आम ग्राहकों के लिए सहकारिता बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका है. बैंक से जुड़े लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हर स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा ग्राहकों को सुविधाजनक बैंकिंग व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा.
Also Read : नवादा: प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के मामले में 10 हिरासत में, जांच के लिए बनायी जा रही टीम
किसानों और पैक्सों तक बेहतर बैंकिंग सुविधा पहुंचाने पर जोर
कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजेश कुमार एवं विशाल कुमार ने भी अपने विचार रखे. वक्ताओं ने बैंक की सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा किसानों एवं पैक्सों को बैंकिंग सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया.
Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत
ये लोग रहे मौजूद
मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, कैशियर मिथिलेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, असिस्टेंट विपिन कुमार सिंह, नौगढ़ पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, अमीलोना पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, डुमरी पैक्स अध्यक्ष अभिजीत सिंह, डुमरा पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र कुमार, रवि कुमार, छोटे लाल यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
Also Read : अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ नवादा, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए