अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ नवादा, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़

Updated:
विज्ञापन

शोभनाथ मंदिर में पूजा करने के लिए लगी लंबी कतार | Prabhat Khabar Network

सावन की अंतिम सोमवारी पर नवादा के शोभिया समेत सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन

नवादा सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को पूरा शहर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा नजर आया. शहर के प्रसिद्ध शोभिया समेत विभिन्न शिव मंदिरों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भोर होते ही मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतार लग गयी, जो दिनभर बनी रही. चारों ओर हर-हर महादेव, बोल बम और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़ा शिवालय में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. अंतिम सोमवारी होने के कारण महिलाओं, युवाओं और कांवरियों में विशेष उत्साह देखने को मिला. कई श्रद्धालु उपवास रखकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

इसी तरह शहर के शोभनाथ मंदिर, गोवर्धन शिव मंदिर, साहब कोठी शिव मंदिर, पातालपुरी शिव मंदिर,आरपीएफ शिव मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा.

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी. पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में जुटे रहे. अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर ने पूरे शहर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन