नवादा : डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्रेशन का काम जारी, जानिए क्या होंगे लाभ

Updated:
विज्ञापन

नवादा प्रखंड में राजस्व गांवों का डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू हो गया है. इसका उद्देश्य खरीफ सीजन में खेतों में लगी फसलों का सटीक डेटा जुटाना है, जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. साथ ही, फार्मर रजिस्ट्रेशन से किसानों के जमीन के दस्तावेज डिजिटल रूप से अंकित होंगे.

विज्ञापन

नवादा प्रखंड के राजस्व गांव का डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है. विभाग के द्वारा बताया गया कि सभी प्रखंडों के सभी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव के डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है. इससे किसानों को खरीफ सीजन में किस खेत में कौन सी फसल लगी है, इसका पूरा आंकड़ा मिल पाएगा और इसी अनुसार से सरकार के द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ किसानों को मिलेगा. सांख्यिकी विभाग को इसके लिए विशेष जिम्मेवारी दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस डिजिटल क्रॉप सर्वे का मकसद है खरीफ सीजन में किस खेत में कौन सा फसल लगा है, इसका सर्वे करना. ताकि सरकार द्वारा आगामी आने वाली योजनाओ का लाभ किसानों को मिल सके. इसके लिए कारगर दिशा निर्देश दिया जा सके और ओवरआल प्रखंड में किस फसल की ज्यादा उपयोगिता है, उसपर फोकस कर आगे की सरकार की नीति निर्धारण किया जा सके.

फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य पर जोर

पंचायतों में शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य जोरों पर चल रहा है. कृषि पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि इससे किसानों को कृषि विभाग और राजस्व विभाग से जमीन से जुडी दस्तावेज का पूरा रिकॉर्ड मेंटेन हो जाएगा. फार्मर रजिस्ट्रेशन होने के उपरांत किसान को एक नंबर दिया जाता है. उसी  नम्बर पर किसान का भूमि डिजिटल रूप में अंकित रहता है जिससे आगे आने वाले सभी योजनाओं में उस नंबर का उपयोग किया जा सकेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन