औरंगाबाद में निजी विद्यालय संघ की बैठक में नशामुक्त समाज और शिक्षक सम्मान समारोह पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल निजी विद्यालयों के संचालक | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : दाउदनगर में निजी विद्यालय संघ की बैठक में नशामुक्त समाज के निर्माण और बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर विशेष चर्चा की गई.

विज्ञापन

Aurangabad News : दाउदनगर-गोह-गयाजी रोड स्थित डिवाइन स्ट्रीम मिशन स्कूल परिसर में निजी विद्यालय संघ, दाउदनगर की बैठक आयोजित की गई. बैठक में डिवाइन मिशन स्कूल के निदेशक प्रवीण कुमार, प्राचार्य गौरव कुमार एवं अन्य शिक्षकों ने ‘अतिथि देवो भव:’ की पुरातन परंपरा के अनुरूप आगंतुक प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय व्यवस्थापकों का स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन अवकाश दिवसों को स्थगित करने का निर्णय

बैठक में आगामी तीन अवकाश दिवसों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. चर्चा के बाद सर्वसम्मति से उक्त अवकाश दिवसों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा इंस्पायर अवार्ड तथा नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई.

किशोरों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर जताई चिंता

वक्ताओं ने कहा कि नशा बेहद बुरी लत है, जो व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को अंदर ही अंदर खोखला कर देता है. वर्तमान समय में खासकर किशोर उम्र के लड़के नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जो चिंता का विषय है. निजी विद्यालयों को इस दिशा में आगे आकर जागरूकता अभियान चलाने और बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की पहल करनी चाहिए. सामूहिक प्रयास से ही स्वस्थ और नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है.

सभी विद्यालय संचालकों को सम्मानित करने का निर्णय

संघ के प्रवक्ता नीरज गुप्ता ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों की सामूहिक इच्छा रही कि प्रखंड स्तर पर दाउदनगर में ही भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाए. समारोह में संघ की ओर से सभी विद्यालय संचालकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया.

शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने पर जोर

नीरज गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों एवं विद्यालय संचालकों के योगदान को सम्मान देना समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा. उन्होंने कहा कि विद्यालयों और शिक्षकों की भूमिका केवल शैक्षणिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और अच्छे संस्कार विकसित करने में भी उनकी अहम भूमिका है.

ये लोग रहे उपस्थित

मौके पर संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, अध्यक्ष देवदत्त पाठक, संरक्षक विजय कुमार, सचिव अभय कुमार, विद्यासागर, सिद्धार्थ सुमन, जितेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, रौशन कुमार, बबन, प्रवीण कुमार, लवकेश कुमार, उमेश कुमार एवं अभिषेक कुमार समेत अन्य विद्यालय संचालक और प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन