ओबरा विधानसभा में 29 विकास योजनाओं की अनुशंसा, सड़क-नाला और स्ट्रीट लाइट के कामों पर जोर

Updated:
विज्ञापन

विधायक डॉ प्रकाश चंद्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 29 नई विकास योजनाओं की अनुशंसा की है. इसमें सड़क, जल-निकासी के लिए नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट और यात्री शेड जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं.

विज्ञापन

औरंगाबाद के ओबरा विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी और आधारभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ओबरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने कुल 29 नई विकास योजनाओं की अनुशंसा की है. इस संबंध में उन्होंने जिला योजना पदाधिकारी, औरंगाबाद को आधिकारिक पत्र भेजकर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का प्रस्ताव सौंपा है.

विज्ञापन

विधायक द्वारा अनुशंसित इन 29 योजनाओं में दाउदनगर और ओबरा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सड़क निर्माण, जल-निकासी (नाला), प्रकाश व्यवस्था (स्ट्रीट लाइट) और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं.

जल-जमाव से मुक्ति और सड़क निर्माण पर विशेष जोर

क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल-निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दाउदनगर प्रखंड की तरार पंचायत में शिवाला से एनएच-120 स्थित बुधन बिगहा तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबे नए नाले के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है.

इसके अलावा, तरारी के तिवारी मोहल्ला में ढक्कनयुक्त पक्के नाले के निर्माण की भी अनुशंसा की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को जल-जमाव की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम और बेहतर बनाने के उद्देश्य से मनार, मलवां, डिहरा, लबदना और करसावां सहित कई अन्य गांवों में पीसीसी सड़क निर्माण की योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं.

Also Read : औरंगाबाद पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, सतबहिनी मंदिर में पूजा के बाद संडा में कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

वहीं, एनएच-139 पर डिहरी पंचायत के सदीपुर में आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक मॉड्यूलर स्टेनलेस स्टील यात्री शेड के निर्माण की विशेष अनुशंसा की गई है.

प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार

विकास योजनाओं में प्रकाश व्यवस्था को भी प्रमुखता दी गई है. ओबरा के कब्रिस्तान, काली मंदिर, छठ घाट और दुर्गा चौक सहित विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थलों व ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव रखा गया है.

Also Read : औरंगाबद : दाउदनगर बाजार में खरीदारी कर रही महिला के प्लास्टिक को ब्लेड से काटा, एक लाख के जेवरात ले उड़े बदमाश

जिसके लिए प्रति लाइट 30 हजार रुपये की दर निर्धारित की गई है. इसके साथ ही, ओबरा के बेल मोड़ चौराहा और दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के मौला बाग स्थित वार्ड संख्या-22 में नवाब साहब के पास हाईमास्ट लाइट लगाने की भी योजना है.

Also Read : WATCH VIDEO : औरंगाबाद के 3 CHC ने मारी बाजी, बारुण 88% अंक के साथ बिहार में टॉप; ओबरा-देव भी NQAS के लिए चयनित

इन सबके अलावा, सोनहुली पंचायत के बड़की कदीयाही पोखर में छठ घाट के निर्माण और दाउदनगर के बाबा चौक स्थित वार्ड संख्या-11 में उपलब्ध सरकारी जमीन पर एक नए सामुदायिक भवन के निर्माण की अनुशंसा भी की गई है. विधायक द्वारा की गई इन अनुशंसाओं का मुख्य उद्देश्य पूरे विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का समग्र विकास करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन