राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे, कृष्ण धुन पर थिरकते युवा; औरंगाबाद में निकली जन्माष्टमी शोभायात्रा

विज्ञापन

शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में औरंगाबाद में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इस दौरान राधा-कृष्ण के वेश में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं युवा कृष्ण भक्ति में झूमते नजर आए. पूरे शहर में भक्तिमय माहौल छा गया.

विज्ञापन

Aurangabad Janmashtami Shobha Yatra : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मंगलवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. नागा बिगहा स्थित नवयुवक युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ युवाओं की टोली कृष्ण भक्ति में झूमती नजर आई. कृष्ण धुन पर थिरकते युवाओं ने पूरे रास्ते माहौल को भक्तिमय बनाए रखा.

विज्ञापन
भक्ति गीत पर झूमते युवा व शोभा यात्रा में निकली भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा | Prabhat Khabar Network
भक्ति गीत पर झूमते युवा व शोभा यात्रा में निकली भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा | Prabhat Khabar Network

राधा-कृष्ण बने बच्चे रहे आकर्षण का केंद्र

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आगाज चार सितंबर को हुआ था. मंगलवार को नागा बिगहा स्थित कार्यक्रम स्थल से शोभा यात्रा की शुरुआत हुई. यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी. इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और कृष्ण धुन पर नाचते-गाते नजर आए. युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.

भक्ति गीत पर झूमते युवा  शोभा यात्रा में निकली भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा | Prabhat Khabar Network
शोभा यात्रा में शामिल लोग

यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया..शोभा यात्रा में बच्चे भी आकर्षण का केंद्र रहे. कई बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक गेटअप में सजे हुए थे. उनके आकर्षक स्वरूप ने लोगों का ध्यान खींचा. श्रद्धालु बच्चों के राधा-कृष्ण रूप को देखकर काफी उत्साहित नजर आए. यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया.

भक्ति गीतों और कृष्ण धुन से गुंजायमान हुआ पूरा शहर

शोभा यात्रा के दौरान कृष्ण भक्ति के गीतों और धुन से पूरा शहर गूंजता रहा. युवा श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में सराबोर होकर नृत्य करते रहे. हाथों में धार्मिक ध्वज लिए युवाओं की टोली ने पूरे रास्ते उत्साह और उमंग का माहौल बनाए रखा. महिला श्रद्धालु भी भक्ति गीतों पर झूमती नजर आईं. शोभा यात्रा के कारण शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया.

10 सितंबर को मनेगी छठी

आयोजकों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत 10 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई जाएगी. इस अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा. भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी.

Also Read : पितृपक्ष में मध्यप्रदेश से गया जी के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और समय

आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने की अपील की है..

शहर में बना रहा भक्ति और उल्लास का माहौल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान निकाली गई शोभा यात्रा में श्रद्धा के साथ युवाओं का उत्साह भी देखने को मिला. कृष्ण धुन पर थिरकते युवाओं, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों और बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने आयोजन को यादगार बना दिया. पूरे शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन