जनगणना-2027 की तैयारी तेज, औरंगाबाद में DCHB प्रशिक्षण शुरू, 1 अगस्त से घर-घर जुटेंगे आंकड़े

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद जिले में भारत की जनगणना-2027 की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिसमें जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। 1 अगस्त से शुरू होने वाले क्षेत्रीय सर्वेक्षण में नागरिक सुविधाओं के विस्तृत आंकड़े डिजिटल माध्यम से जुटाए जाएंगे।

विज्ञापन

Aurangabad Census 2027 Training : भारत की जनगणना-2027 के तहत औरंगाबाद जिले में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. योजना भवन सभागार में शुक्रवार से क्षेत्रीय कार्य के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मियों को पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Aurangabad News : जनगणना हस्तपुस्तिका होगी विकास योजनाओं का आधार

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका जनगणना का महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें जिले के प्रत्येक गांव और नगर में उपलब्ध नागरिक सुविधाओं का विस्तृत विवरण दर्ज किया जाता है. उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए प्रत्येक कर्मी को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करना चाहिए.

24 जुलाई तक चलेगा प्रशिक्षण

17 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्रीय कर्मियों और चार्ज पदाधिकारियों को आंकड़ा संग्रहण की प्रक्रिया, एंड्रॉयड मोबाइल एप, वेब पोर्टल के उपयोग तथा तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. प्रशिक्षण का उद्देश्य डेटा संग्रहण को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है.

1 अगस्त से शुरू होगा फील्ड सर्वे

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक जिले के सभी गांवों और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर आंकड़े जुटाए जाएंगे. इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, संचार, परिवहन, बैंकिंग, बिजली, ईंधन, भूमि उपयोग, सिंचाई, कृषि उत्पादन, विनिर्माण, स्लम और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी.

डिजिटल माध्यम से होगा डेटा संग्रह

सभी आंकड़ों का संकलन एंड्रॉयड मोबाइल एप और वेब पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जिससे डेटा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध संकलन सुनिश्चित किया जा सके. प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी जनगणना श्वेता प्रियदर्शी, अविनाश प्रकाश, उप नोडल पदाधिकारी सुशील कुमार, मास्टर ट्रेनर, चार्ज पदाधिकारी और क्षेत्रीय कर्मी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन