औरंगाबाद जिला परिषद की बैठक में 25 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, बंद नल-जल योजनाएं जल्द होंगी चालू

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad Zila Parishad Meeting : औरंगाबाद जिला परिषद की सामान्य बैठक में करीब 25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई. बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा हुई तथा बंद नल-जल योजनाओं को जल्द चालू कराने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Aurangabad Zila Parishad Meeting : जिला परिषद औरंगाबाद की सामान्य बैठक शनिवार को जिला परिषद सभागार में अध्यक्ष प्रमिला देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में जिले के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई तथा करीब 25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई. बैठक में ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेयजल, सड़क और आधारभूत संरचना से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बंद नल-जल योजनाएं जल्द होंगी चालू

बैठक में गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा, प्रभारी उप विकास आयुक्त इफ्तिखार अहमद, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. रवि रंजन, जिला पार्षद शंकर यादवेंदु, विकास पासवान, हरिराम, सुरेंद्र यादव, गायत्री सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कहा कि जिले के विकास के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में सुधार को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए बंद पड़ी नल-जल योजनाओं को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर हो सके. उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की बुनियादी जरूरतों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जनप्रतिनिधियों ने उठाए स्थानीय मुद्दे

बैठक के दौरान जिला परिषद मद से कराए जाने वाले विकास कार्यों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सड़क, नाली, पुल-पुलिया, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की. संबंधित अधिकारियों ने योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन का आश्वासन दिया.

पारदर्शी तरीके से होगा राशि का उपयोग

बैठक में निर्णय लिया गया कि उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग कर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा. पंचम एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि का उपयोग गांवों और कस्बों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने में किया जाएगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा. बैठक के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए औरंगाबाद जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया.

यह भी पढ़ें: कभी शराबियों की गली कहलाने वाली यह जगह, अब शिक्षा और कारोबार का नया हब बन गई है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन