औरंगाबाद : शिक्षक दिवस पर विवेकानंद विजन स्कूल में गुरुत्सव, शिक्षकों के साथ कर्मचारियों व चालकों को भी मिला सम्मान

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विवेकानंद विजन पब्लिक स्कूल, औरंगाबाद में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 'गुरुत्सव' का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और शिक्षकों, कर्मचारियों व चालकों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Aurangabad News : विवेकानंद विजन आइडियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित गुरुत्सव कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को श्रद्धापूर्वक याद किया गया. इस दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.

विज्ञापन

अतिथियों ने किया दीप प्रज्ज्वलन

कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, विद्यालय के निदेशक डॉ शंभूशरण सिंह, चेयरमैन मनीष वत्स, प्राचार्या सूची कुमारी तथा विवेकानंद वीआईपीएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ रंजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

अतिथियों ने डॉ राधाकृष्णन एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण भी किया. विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया.

शिक्षक समाज के शिल्पकार व राष्ट्रनिर्माता

मुख्य अतिथि डीडीसी कुमारी अनुपम सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं. समाज को शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए, ताकि वे बेहतर ढंग से राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को किताबी ज्ञान के साथ बच्चों में संस्कार, संस्कृति और चरित्र निर्माण की भावना विकसित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

निदेशक डॉ शंभूशरण सिंह ने कहा कि शिक्षक सृजन की पतवार और राष्ट्रनिर्माता होते हैं. जिस प्रकार किसी भवन की मजबूती उसकी नींव पर निर्भर करती है, उसी प्रकार छात्र की सफलता उसके गुरु के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से जुड़ी होती है.

उन्होंने ज्ञान के साथ विवेक के प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति को अर्जुन की भांति लक्ष्यभेदी बना सकता है.

चुनौतीपूर्ण है शिक्षक का कार्य

चेयरमैन मनीष वत्स ने कहा कि शिक्षक का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण है. बदलते समय के साथ स्वयं को ढालते हुए वे विद्यार्थियों के जीवन को आकार देते हैं.

उन्होंने शिक्षक की तुलना कुम्हार से करते हुए कहा कि जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी को सुंदर आकार देता है, उसी प्रकार गुरु शिष्य के जीवन को मूल्यवान बनाता है.

कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीडीसी और अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीडीसी और अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

छात्रों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

छात्रों ने शिव तांडव नाटिका, राधा-कृष्ण नृत्य, कृषि गीत, लोकगीत, भक्ति गीत एवं हास्य व पारंपरिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. छात्रों ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं चालकों को उपहार देकर सम्मानित किया. मौके पर पूर्व जिला पार्षद सबिता देवी, शिक्षक रमेश कुमार, नागेंद्र शर्मा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन