औरंगाबाद में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

Aurangabad News: ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित गायत्री मंदिर में आयोजित प्रखंड स्तरीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल प्रतिभागियों के बीच रविवार की देर शाम पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

Aurangabad News: ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित गायत्री मंदिर में आयोजित प्रखंड स्तरीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल प्रतिभागियों के बीच रविवार की देर शाम पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक, शिक्षक एवं गायत्री परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस अवसर पर ग्रेट बुद्धा स्कूल, सनराइज एकेडमी, आइडियल स्कूल, सफलता एक्सप्रेस गाइडेंस स्कूल, राजकीय मध्य विद्यालय सननपुरा, एलेन इंटरनेशनल स्कूल तथा दृष्टिकोण दीपक कॉमर्स सहित विभिन्न विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गायत्री परिवार ट्रस्ट, औरंगाबाद के जिला समन्वयक नौनीत कुमार ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परीक्षा विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करती है.भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक रामधान साव ने परीक्षा के उद्देश्य एवं इसकी भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और आदर्श जीवन मूल्यों से जोड़ना है. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देव संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अवनीश कुमार ने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन मूल्यों एवं चरित्र निर्माण को अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि केवल अच्छे अंक प्राप्त करना ही सफलता नहीं है, बल्कि संस्कार, अनुशासन और सेवाभाव ही जीवन की वास्तविक उपलब्धियां हैं.

प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संयोजक लोकेश दुबे ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. उन्होंने अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से इस परीक्षा में भाग लेने की अपील की. कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री प्रज्ञा पीठ के संस्थापक एवं सदस्यों के साथ केशव प्रसाद मंडल, सोहराई सिंह, रवि जायसवाल, मोहन सोनी, उस जायसवाल, अमित कुमार, राजेश, संतोष कुमार, सुनील सिन्हा एवं पूनम देवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया.सभी अतिथियों ने सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.समारोह में ओबरा प्रखंड ही नहीं, बल्कि आसपास के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रवि कुमार एवं लोकेश दुबे ने बताया कि विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का निःशुल्क आयोजन किया जाता है, जिससे उनमें ज्ञान, संस्कार, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास हो सके.

ALSO READ: औरंगाबाद में मक्के की फसल ने बदली किसानों की तकदीर, खेतों में लहलहाती फसल से बढ़ी उम्मीद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन