देव प्रखंड प्रमुख कांति देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर लगी रोक, पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बढ़ी हलचल

देव प्रखंड प्रमुख कांति देवी की तस्वीर
देव प्रखंड प्रमुख कांति देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पटना हाई कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है.कोर्ट के आदेश के बाद 21 मई 2026 को होने वाली विशेष बैठक स्थगित कर दी गई है. प्रमुख कांति देवी को बड़ी राहत देते हुए अदालत ने प्रतिवादियों से 19 जून तक जवाब मांगा है.
Aurangabad News: (औरंगाबाद से रविकांत पाठक) देव प्रखंड प्रमुख कांति देवी के खिलाफ पंचायत समिति के एक गुट द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा 21 मई 2026 को सुबह 11 बजे विशेष बैठक बुलाने का आदेश जारी किया गया था. बैठक की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर चल रही थी, लेकिन पटना हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद बैठक स्थगित कर दी गई .
प्रमुख कांति देवी ने हाई कोर्ट में दी चुनौती
प्रमुख कांति देवी ने विशेष बैठक के आदेश को पटना हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. याचिका में कहा गया कि अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 44 के अनुरूप नहीं अपनाई गई. प्रमुख पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रस्ताव सीधे प्रमुख को नहीं सौंपा गया, बल्कि कार्यपालक पदाधिकारी-सह-बीडीओ के माध्यम से भेजा गया.
कानून के विपरीत अपनाई गई प्रक्रिया
हाई कोर्ट में प्रमुख पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि अविश्वास प्रस्ताव से जुड़े आरोप अस्पष्ट और आधारहीन हैं. अदालत ने प्रारंभिक सुनवाई के दौरान मामले को गंभीर मानते हुए प्रतिवादी संख्या 6 से 23 तक को साधारण और पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस जारी करने का आदेश दिया. साथ ही सभी प्रतिवादियों को 19 जून 2026 तक प्रति-हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया गया है.
ग्रामीण विकास विभाग से भी मांगी गई स्थिति स्पष्टता
सुनवाई के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के नियमों का भी हवाला दिया गया. कोर्ट ने पंचायती राज विभाग और प्रखंड विकास पदाधिकारी से मामले में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. अगली सुनवाई तक प्रमुख कांति देवी के खिलाफ कोई विशेष बैठक आयोजित नहीं की जाएगी.
हाई कोर्ट के फैसले से गरमाई प्रखंड की राजनीति
हाई कोर्ट के इस अंतरिम आदेश के बाद देव प्रखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. अविश्वास प्रस्ताव को लेकर दोनों गुटों के बीच चल रही राजनीतिक सक्रियता पर फिलहाल विराम लग गया है, लेकिन आने वाले दिनों में यह मामला और गर्माने की संभावना जताई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










