रोहतास के दावथ में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई, जानिए पूरा मामला…

Updated:
विज्ञापन

संकेतिक तस्वीर

दावथ के विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं. स्थानीय उपभोक्ताओं के द्वारा दो वर्षों से शिकायत करने के बाद भी विभाग के पदाधिकारी और कर्मी कुंभकरणी नींद में सो रहे हैं.जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

Rohtas News: (दावथ से मनोज कुमार सिंह) दावथ के विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं. स्थानीय उपभोक्ताओं के द्वारा दो वर्षों से शिकायत करने के बाद भी विभाग के पदाधिकारी और कर्मी कुंभकरणी नींद में सो रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश

दावथ वार्ड नंबर 6 के निवासी पूर्व फौजी अभय सिंह अपूर्व उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि बीते 2 वर्ष से मेरे वार्ड में विभाग के द्वारा पुराने तारों को बदल कर कभर वाला केबल तार लगाया गया हैं. मेरे घर के बाद विद्युत का पोल नहीं होने के कारण कर्मियों द्वारा यह कह कर विद्युत प्रवाहित तार मेरे छत पर रखा गया.जिससे बरसात के दिनों में उक्त केबल तार में बिजली भी आ जाता है.

कई वर्षों से मिल रहा है केवल आश्वासन

जिसके कारण मेरे परिवार के सभी लोग छत पर नहीं जा पाते हैं. साथ ही मेरे घर के आगे रस्ते पर छह फिट नीचे विद्युत तार लटका हुआ है. जो कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. ग्रामीण शिवजी कुमार, गुड्डू गुप्ता ने बताया कि वर्षों से विभाग के लोग तीन पोल का आश्वासन दे रहा है.

जेई का बयान

वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर दावथ के विभागीय जेई अर्जुन कुमार ने बताया कि इस संबंध में मैं विभाग के कई वरीय अधिकारियों से बात किया.परंतु इस पर कोई ठोस जवाब विभाग के वरीय पदाधिकारी ही दे सकते हैं.

Also Read: बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल में मारी टक्कर, राजा बिगहा के पास बड़ा हादसा, इलाके में छाया अंधेरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन