बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल में मारी टक्कर, राजा बिगहा के पास बड़ा हादसा, इलाके में छाया अंधेरा
अनियंत्रित ट्रक की तस्वीर
फतेहपुर थाना क्षेत्र के राजा बिगहा के समीप सोमवार की अहले सुबह बालू लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी.हादसे में बिजली का पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई.
Gaya News: (गया से अरविंद कुमार सिंह) फतेहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-लखैयपुर सड़क मार्ग पर राजा बिगहा के समीप सोमवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. बालू से लदा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया.
आपके शहर में
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार ट्रक मोहनपुर से बालू लेकर गुजर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण चालक वाहन संभाल नहीं सका और ट्रक सीधे बिजली के पोल में जा घुसा. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. हालांकि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
पोल टूटते ही कई गांवों की बिजली गुल
हादसे में बिजली का पोल बुरी तरह टूट गया. जिससे आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई. सुबह होते ही लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से दैनिक कार्यों में भारी परेशानी हो रही है.
बिजली विभाग से जल्द बहाली की मांग
घटना की सूचना फतेहपुर पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है. वहीं स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द नया पोल लगाकर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.
Also Read: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर, मायके जा रही बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए