Aurangabad News : अगलगी में धान का गांज व टैक्टर जला
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News: सूचना पाकर दमकल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया
विज्ञापन
दाउदनगर.
प्रखंड के दो अलग-अलग गांवों में अगलगी की घटनाओं में दो किसानों का धान का बोझा जलकर राख हो गया, जबकि एक किसान का एक ट्रैक्टर भी जल गया है. दोनों किसानों को लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है. अरई पंचायत के उमेर बिगहा गांव में अगलगी की घटना में किसान रामपुकार यादव का खलिहान में रखा पांच बिगहा का धान का गांज जलकर राख हो गया है, जबकि एक ट्रैक्टर जल गया है. घटना सोमवार के दोपहर की बतायी जाती है. सूचना पाकर दमकल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. इससे पहले रविवार की शाम पूर्ण बिगहा गांव में अगलगी की घटना में किसान जिमदार सिंह के खलिहान में रखा लगभग 42 क्विंटल धान जलकर राख हो गया. किसान का कहना है कि धान बोरा में रखा हुआ था. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन