औरंगाबाद में मदनपुर कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर पलटा टोटो, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News. मदनपुर कॉलेज के समीप अनियंत्रित होकर टोटो पलट गया. हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए. एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मदनपुर कॉलेज के समीप बुधवार दोपहर एक टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया.

ये लोग हुए घायल

घायलों की पहचान चिल्मी गांव निवासी अंजनी देवी, धर्मेंद्र मांझी की पत्नी पूजा देवी तथा पूर्णाडीह गांव निवासी अमरेश पासवान के रूप में हुई है.

एक महिला की हालत गंभीर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने पूजा देवी की हालत गंभीर पाई. बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. अन्य घायलों का इलाज मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.

संतुलन बिगड़ने से पलटा टोटो

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो अचानक संतुलन खो बैठा, जिससे वह सड़क पर पलट गया. हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा.

यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को मजबूत करने और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन