Aurangabad News : गांव के लिए वरदान साबित होगा लाइब्रेरी : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad News: गांव के बच्चों को अब अपने गांव में ही लाइब्रेरी का सुविधा मिलेगा

विज्ञापन

हसपुरा. गांव के बच्चों को अब अपने गांव में ही लाइब्रेरी का सुविधा मिलेगा. पंचायतीराज विभाग द्वारा हसपुरा प्रखंड के ग्राम पंचायत इटवां के खुटहन गांव में लाइब्रेरी बनाया गया है, जिसका उद्घाटन हसपुरा बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी व सीओ कौशल्या कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. लाइब्रेरी में कोर्स और प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित पाठ्य सामग्री उपलब्ध रहने के साथ फ्री इंटरनेट सेवा भी उपलब्ध रहेगा.लाइब्रेरी के उद्घाटन के बाद अतिथियों ने लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह सरकार की बहुत अच्छी योजना है. मौके पर पंचायत के मुखिया राकेश कुमार, कचहरी सचिव विकास कुमार आदि लोग उपस्थित थे. उद्घाटन से पहले मुखिया राकेश कुमार अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधे देकर सम्मानित किया. इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गान गया. सीओ ने छात्राओं से अपील किया कि आपको फालतू बातों पर ध्यान नहीं देकर सिर्फ पढ़ाई करना है. यहां अच्छी किताबें है. हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा है. इसका लाभ उठाएं. वहीं बीडीओ ने आश्वस्त किया कि कोर्स और प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित और भी किताबे उपलब्ध करूंगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन