Aurangabad News : वीडियो कॉल पर प्रेमिका ने किया लाइव सुसाइड

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: प्रेमी गिरफ्तार, चप्पल छुटा प्रेमिका के घर

विज्ञापन

रफीगंज/मदनपुर. रफीगंज प्रखंड के एक गांव में किशोरी की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में एक किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना के पीछे प्रेम प्रसंग कारण बना है. बड़ी बात यह है कि किशाेरी की मौत हत्या नहीं, बल्कि लाइव सुसाइड है. सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि उक्त गांव में नाबालिग की मौत का सफल उद्भदेन 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया है. मौत के पीछे एक किशोर जिम्मेदार है, जिसे गिरफ्तार किया गया है. घटना आठ नवंबर की रात 10 से 11 बजे के बीच की है. एसडीपीओ ने बताया कि मृतका का गांव से एक किलोमीटर दूर एक गांव के किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घटना की रात में दोनों वीडियो कॉल पर थे. बातचीत के दौरान ही दोनों में अनबन हुई, जिसके बाद प्रेमिका ने लाइव सुसाइड कर लिया. वैसे प्रेमी प्रेमिका के घर भी पहुंचा, लेकिन तब तक वह फंदे के सहारे झूल गयी थी. इसके बाद उसने शव को फंदे से उतारकर बेड पर लिटा दिया. इस क्रम में किसी व्यक्ति द्वारा देखे जाने के बाद वह चप्पल छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना पर अगले सुबह पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर लिया. डीएसपी मनीषा बेबी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने प्राथमिकी दर्ज होने के बादं अनुसंधान की प्रक्रिया में जुट गयी. मोबाइल का कॉल टिलेल्स व वीडियो फुटेज को खंगाला गया. वैसे मृतका के चाचा धनंजय कुमार के फर्द बयान के आधार पर रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. छापेमारी टीम में डीएसपी मनीषा बेबी के अलावा थानाध्यक्ष गुफरान अली,पुलिस अवर निरीक्षक परमजीत कुमार मंडल, ध्रुव कुमार ,विनोद कुमार शामिल थे. तीन मोबाइल फोन सहित अन्य सामाग्री बरामद की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन