Aurangabad News : दो वाहनों की टक्कर में चार घायल
Aurangabad News: बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया मोड़ के समीप हुई घटना
औरंगाबाद ग्रामीण. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया मोड़ के समीप दो चारपहिया वाहनों की टक्कर में एक वाहन पर सवार दो महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी रेशमी देवी व रेशमी देवी का मासूम बेटी अनन्या कुमारी, जनकोप गांव निवासी श्रीकांति देवी और बरडीह गांव निवासी वाहन चालक गुड्डू कुमार शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि बरडीह गांव में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह था. शादी समारोह संपन्न होने के बाद सभी रिश्तेदारों को एक वाहन रिजर्व कर घर छोड़ा जा रहा था. इसी दौरान जोगिया मोड़ के समीप एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे सभी लोग घायल हो गये. घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया. पता चला कि मासूम अनन्या और चालक गुड्डू की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. वहीं रेशमी और श्रीकांति देवी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए