Aurangabad News : 10 फरवरी से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News : 10 फरवरी से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

Aurangabad News: 11 फरवरी को होगा चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगेगा मेगा कैंप

विज्ञापन

औरंगाबाद. फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) अभियान की शुरुआत जिले में होगी. यह अभियान 17 दिनों तक संचालित होगा, जिसमें पहले 14 दिन घर-घर जाकर तथा बाद के तीन दिन बूथ के माध्यम से आमजन को दवा का सेवन कराया जायेगा. इस अभियान के अंतर्गत जिले की लक्षित जनसंख्या 20 लाख एक हजार 621 है. अभियान के दौरान 11 फरवरी को चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष मेगा कैंप का आयोजन किया जायेगा, जहां अधिक से अधिक लोगों को एक ही स्थान पर सुरक्षित रूप से दवा का सेवन कराया जायेगा तथा फाइलेरिया के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई जायेगी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि फाइलेरिया एक मच्छर जनित रोग है, जो समय पर रोकथाम न होने पर हाथ-पैर में स्थायी सूजन (हाथी पांव) जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकता है. इससे बचाव के लिए एमडीए अभियान के अंतर्गत आईवरमेक्टिन, डीईसी एवं एल्बेंडाजोल नामक दवाइयां दी जाती हैं.

दवाओं की खुराक संबंधी जानकारी

दो वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को 400 मिलीग्राम एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाती है. डीइसी की खुराक दो वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को आयु के अनुसार निर्धारित मात्रा में दी जाती है. आईवरमेक्टिन पांच वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लंबाई के अनुसार दी जाती है. दो वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं व अत्यंत गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवाइयां नहीं दी जाती हैं. साथ ही यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि दवाइयों का सेवन खाली पेट नहीं करना है. अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 850 से अधिक टीमें एवं 95 पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं. यह कार्यक्रम सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र, गोह व कुटुंबा प्रखंड को छोड़कर, जिले के अन्य सभी प्रखंडों में संचालित किया जायेगा. किसी भी प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीमों का गठन किया गया है. इधर जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे 11 फरवरी को आयोजित मेगा कैंप सहित पूरे एमडीए अभियान में सक्रिय भागीदारी करें, स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही दवा का सेवन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, ताकि फाइलेरिया-मुक्त औरंगाबाद का लक्ष्य साकार किया जा सके.

विज्ञापन
अमित कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिंह

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन