शहरी इलाके में चप्पे-चप्पे पर ड्रोन से निगरानी

Published by : Vivek Pandey Updated At : 28 May 2026 7:59 AM

विज्ञापन

Aurangabad News: जिला प्रशासन और पुलिस का निकला संयुक्त फ्लैग मार्च

विज्ञापन

Aurangabad News:(सुजीत कुमार सिंह) ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी क्रम में मंगलवार की रात जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के नेतृत्व में शहर में संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया.

समाहरणालय से रमेश चौक तक निकला मार्च

संयुक्त फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से शुरू होकर नवाडीह, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क, वराटपुर, टिकरी रोड होते हुए रमेश चौक तक पहुंचा. इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से शांति, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके.

संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

बकरीद को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं शहरी क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है.

संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत दें सूचना

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन एवं पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील

जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि बकरीद का पर्व जिले में शांति, सद्भाव और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन