‘मन की बात’ और मां के नाम एक पौधा अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
Aurangabad News

Aurangabad News: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हसपुरा प्रखंड के डुमरा गांव में आयोजित की गई. जिसमें मन की बात को लेकर चर्चा हुई.

विज्ञापन


Aurangabad News:(सुजीत कुमार सिंह) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हसपुरा प्रखंड के डुमरा गांव में आयोजित की गई. बैठक में भाजपा उत्तरी मंडल के दर्जनों बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष सतेन्द्र पाण्डेय ने की.

बैठक में भाजपा उत्तरी मंडल सह 20 सूत्री अध्यक्ष चन्द्रकांत मुन्ना समेत कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

‘मन की बात’ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए चन्द्रकांत मुन्ना ने कहा कि आगामी 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का प्रसारण किया जाएगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों से देशवासियों को नई प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक सोच का विस्तार होता है.

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा पौधारोपण अभियान

उन्होंने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “मां के नाम एक पौधा” अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाएगा तथा लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा.

बैठक में मौजूद सभी बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई.

कार्यकर्ताओं को दी गई विशेष जिम्मेदारी

इस दौरान प्रितम पाण्डेय, सागर कुमार, राधेश्याम शर्मा, मनोज शर्मा, अशोक कुमार, राम पुनित सिंह, कामेश्वर सिंह, अरविंद शर्मा, राम विनय पासवान एवं राजकुमार प्रसाद को विशेष जिम्मेदारी देते हुए कहा गया कि वे गांव के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को “मन की बात” सुनने तथा पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करें.

बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन