Aurangabad News : मंदिर चोरी कांड में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News:सिर मुंडाकर घुमाने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज, आठ नामजद सहित 10-15 अज्ञात पर केस

विज्ञापन

गोह. गोह थाना क्षेत्र के अकुरी गांव स्थित मंदिर में चोरी के प्रयास मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही आरोपित का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने के मामले में भी अलग से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि अकुरी गांव निवासी दीपक कुमार के बयान पर गोह थाना में कांड संख्या 48/26 दर्ज की गयी है. इसमें हमीदनगर गांव निवासी इंद्रजीत शर्मा के पुत्र रंजन कुमार को मंदिर मे चोरी का आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपित मंदिर में ��गे पीतल के नाग और घंटी को उखाड़कर ले जाने का प्रयास कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था.इधर, आरोपित युवक के साथ मारपीट, सिर मुंडवाने, माथे पर चूना लगाने और गांव में घुमाने के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में एसआई सरोज कुमार के बयान पर कांड संख्या 49 /26 अलग से प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस प्राथमिकी में आठ ग्रामीणों को नामजद करते हुए 10 से 15 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपितों की पहचान में जुटी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी स्थिति में कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है. दोषियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन