औरंगाबाद: दाउदनगर में लंबित आवास योजनाओं पर बीडीओ सख्त, समय पर भुगतान और निर्माण पूरा करने के निर्देश

Author Om prakash|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
लंबित आवासों को जल्द पूरा कराएं, पात्र लाभुकों को समय पर मिले भुगतान : बीडीओ

फोटो आवास सहायकों के साथ बैठक करते बीडीओ मो जफर इमाम | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News: दाउदनगर प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक हुई. बीडीओ मो. जफर इमाम ने लंबित आवासों पर गहरी नाराजगी जताई और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मो. जफर इमाम ने की. इसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्रामीण आवास सहायकों के साथ पंचायतवार प्रगति की विस्तृत और बिंदुवार समीक्षा की गई.

लापरवाही पर मिलेगी कड़ी सजा

बीडीओ ने कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि जिन लाभार्थियों के आवास अब तक तकनीकी या अन्य कारणों से अधूरे हैं, उनका तत्काल भौतिक सत्यापन कर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए. उन्होंने सहायकों को चेतावनी दी कि सरकारी कार्य में लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा. यदि कोई कर्मी दोषी पाया गया, तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

समय पर किस्त देने का निर्देश

बीडीओ ने कहा कि पात्र लाभुकों को नियमानुसार अगली किस्त का भुगतान समय पर किया जाए, ताकि वित्तीय अभाव में किसी भी स्तर पर निर्माण कार्य बाधित न हो. समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्षवार लंबित आवासों की वास्तविक स्थिति पर भी चर्चा हुई. बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत विभिन्न पंचायतों में कुल 465 आवासों का निर्माण कार्य फिलहाल प्रगति पर है.

विभिन्न पंचायतों का योजना ब्योरा

इन लंबित आवासों में मुख्य रूप से अंछा पंचायत में 71, कनाप में 85, शमशेरनगर में 68, गोढ़इला में 56, कारा में 46, तरार में 33 तथा नासरी में 28 आवास शामिल हैं. इसके अलावा प्रखंड की अन्य बची हुई पंचायतों में भी लंबित पड़े आवासों को युद्धस्तर पर शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया है ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य को समय पर हासिल किया जा सके.

शमशेरनगर में सर्वाधिक आवास स्वीकृत

वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्रखंड में कुल 204 नए आवासों पर निर्माण कार्य चल रहा है. इनमें शमशेरनगर पंचायत में सर्वाधिक 116 आवास, बेलवां पंचायत में 37 तथा अंछा पंचायत में 26 आवासों का निर्माण कराया जा रहा है. बीडीओ ने इन सभी नए आवासों की जियो-टैगिंग की प्रक्रिया को भी समय से पूरा करने का टास्क दिया है.

बैठक में कई कर्मी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालक सहायक सुनील कुमार, लेखापाल सहायक कुमारी आरती, ग्रामीण आवास सहायक विमलेश कुमार, विक्रांत कुमार, जीवन कुमार, मृगेन्द्र पासवान, बीरेन्द्र कुमार सहित प्रखंड कार्यालय के अन्य संबंधित कर्मी और पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने आवंटित लक्ष्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Also Read: औरंगाबाद के उमंगा पहाड़ पर बनेगा पार्क, डीएफओ ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण


विज्ञापन
Om Prakash

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन