प्राक्कलन के अनुसार बनाये पंचायत सरकार भवन, शिथिलता बर्दाश्त नहीं
Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 4:59 PM
बारुण प्रखंड के मेंह में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण गुरुवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने किया
औरंगाबाद शहर. बारुण प्रखंड के मेंह में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण गुरुवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने किया. निरीक्षण के क्रम में डीएम द्वारा पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति, निर्माण गुणवत्ता, संरचनात्मक सुदृढ़ता तथा कार्यस्थल पर अपनाये जा रहे सुरक्षा मानकों का विस्तृत एवं गहन परीक्षण किया गया. उन्होंने संबंधित कार्यकारी एजेंसी एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को निर्धारित प्राक्कलन, स्वीकृत एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा निर्माण गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए. यह भी निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाये. उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक गतिविधियों के सुचारू संचालन एवं आमजनों को विभिन्न सरकारी सेवाओं की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. अतः निर्माण कार्य को जनोपयोगी दृष्टिकोण से उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाना आवश्यक है. मौके पर उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, सदर डीसीएलआर श्वेतांक लाल, वरीय समाहर्ता रितेश कुमार यादव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










