रंगे हाथों पशु चोर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मदनपुर : रविवार की देर शाम रंगे हाथ ग्रामीणों ने पशु चोर को दबोच थाने के सुपुर्द किया. जानकारी के अनुसार, मदनपुर निवासी रामजी शर्मा ने अपनी गाय को घर के दरवाजे पर बांध रखा था, तभी एक व्यक्ति उसका रस्सी खोल कर ले जाने लगा. रामजी शर्मा की पत्नी बिगनी देवी गाय ले जाते […]
विज्ञापन
मदनपुर : रविवार की देर शाम रंगे हाथ ग्रामीणों ने पशु चोर को दबोच थाने के सुपुर्द किया. जानकारी के अनुसार, मदनपुर निवासी रामजी शर्मा ने अपनी गाय को घर के दरवाजे पर बांध रखा था, तभी एक व्यक्ति उसका रस्सी खोल कर ले जाने लगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
रामजी शर्मा की पत्नी बिगनी देवी गाय ले जाते देख ली और चिल्लाने लगी. इधर, हल्ला सुन कर ग्रामीण पहुंचे और गया ले जाते चोर को पकड़ लिया और थाने को सुपुर्द कर दिया. गाय चोर की पहचान सलैया थाना क्षेत्र के चैन परसडीह निवासी रामचंद्र कुमार रिकियासन के रूप में हुई है.
वह शराब के नशे में था इस मामले में विगनी देवी ने थाने में आवेदन दी है. मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि चोर को पकड़ कर ग्रामीण ने थाना को दी है. वह शराब के नशे में भी था जिसे पीएचसी ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. चोरी व शराब पीने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया.
मारपीट का आरोपित गया जेल : मदनपुर. मदनपुर पुलिस ने मारपीट के आरोपित को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि मदनपुर थाना कांड संख्या 307/18 के प्राथमिकी आरोपित मनिका निवासी अरुण चौधरी को गुप्त सूचना पर घर से गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया है. वह मारपीट का नामजद आरोपित था. वर्ष 2018 से ही फरार चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन