औरंगाबाद : जन्माष्टमी पर गोह में सेवा की अनोखी पहल, 1000 से ज्यादा मरीजों की मुफ्त जांच और दवा वितरण

Updated:
विज्ञापन

जांच कराने पहुंचे ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर औरंगाबाद के गोह प्रखंड में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस पहल के तहत एक हजार से अधिक जरूरतमंद मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां भी दी गईं. यह आयोजन जन्माष्टमी के धार्मिक उत्साह के साथ-साथ समाज सेवा का एक प्रेरणादायक संदेश भी देता है.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड मुख्यालय के तुलसी विगहा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर श्रीकृष्ण सामाजिक सेवा संघ के तत्वावधान में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिविर में एक हजार से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं. जन्माष्टमी के धार्मिक आयोजन के बीच स्वास्थ्य सेवा के इस प्रयास ने लोगों को सामाजिक सरोकार का संदेश दिया.

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच

शिविर में गया एवं औरंगाबाद से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की. चिकित्सकों ने बीपी, शुगर, हृदय रोग, हड्डी, चर्म रोग, महिला एवं बाल रोग सहित अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया.

जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं. सुबह से ही चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों की लंबी कतार लगी रही.

मानवता का संदेश देना मुख्य उद्देश्य

महोत्सव के संरक्षक अजय यादव एवं अध्यक्ष दीपक दिनकर ने कहा कि जन्माष्टमी महोत्सव के माध्यम से समाज में सेवा और मानवता का संदेश देना संस्था का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया है.

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महंगाई के दौर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां मिलना जरूरतमंदों के लिए काफी राहत की बात है. कई मरीजों ने इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए हर वर्ष इस तरह का शिविर आयोजित करने आवश्यकता जताई.

जांच कराने पहुंचे ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
जांच कराने पहुंचे ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

मौजूद रहे कई दिग्गज चिकित्सक

इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. रणविजय कुमार सिन्हा, डॉ. कौशलेन्द्र कुमार, डॉ. अमरेन्द्र कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. रामानुज कुमार, डॉ. पिन्टू कुमार, डॉ. रवि रंजन, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. कमलेश राय, डॉ. प्रेमलाल यादव, डॉ. उपेन्द्र यादव, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. लालमोहन सिंह, डॉ. लक्कू कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रकाश चन्द्र, डॉ. संजीत कुमार, डॉ. विकाश कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. राजू कुमार सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन