औरंगाबाद : दाउदनगर से विदा हुए SDPO अशोक कुमार दास, सम्मान समारोह में कार्यकाल की सराहना
सम्मानित करते डॉ अरविंद कुमार एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
दाउदनगर से स्थानांतरित हुए एसडीपीओ अशोक कुमार दास को विदाई और सम्मान समारोह में उनके कार्यकाल की सराहना की गई. वक्ताओं ने उनके कार्यकुशलता, सहज व्यवहार और जनता के साथ बेहतर तालमेल की खूब तारीफ की.
औरंगाबाद जिले के दाउदनगर से स्थानांतरित हो चुके एसडीपीओ अशोक कुमार दास के सम्मान में औरंगाबाद रोड स्थित अरविंद हॉस्पिटल परिसर में समारोह का आयोजन किया गया.
आपके शहर में
समारोह की अध्यक्षता अरविंद हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अरविंद कुमार ने की, जबकि संचालन भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने श्री दास को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया.
एसडीपीओ के कार्यकाल की सराहना की गई
समारोह में वक्ताओं ने एसडीपीओ के रूप में अशोक कुमार दास के लगभग एक वर्ष एक महीने के कार्यकाल की सराहना की.
वक्ताओं ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कार्यकुशलता, सहज व्यवहार और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय की अमिट छाप छोड़ी. उनके कार्यकाल में पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर संवाद कायम रहा.
व्यवहार मृदुभाषी और सहज रहा
डॉ. अरविंद कुमार ने अशोक कुमार दास के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका व्यवहार मृदुभाषी और सहज रहा.
उन्होंने आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया.
आम जनता का भरपूर सहयोग मिला
सम्मान समारोह में पूर्व एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने कहा कि किसी भी अधिकारी के लिए आम जनता का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है.
उन्होंने कहा कि दाउदनगर में अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने में उन्हें आम जनता का भरपूर सहयोग मिला. इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार जताया.
समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे
मौके पर चंदन कुमार, प्रीतम सिंह चंद्रवंशी, मनोज कुमार, संतोष कुमार चंद्रवंशी, अरविंद कुमार यादव, ब्रजेश तिवारी, राकेश पांडेय, डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, मारकंडेय चंद्रवंशी, सोनू तिवारी एवं सुमित पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए