भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ जख्मी

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद/मदनपुर : मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के बेरी गांव में दो पक्षों के बीच तीन डिसमिल भूमि को लेकर पहले से चला आ रहे विवाद की वजह से दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. खूनी संघर्ष में आठ लोग जख्मी हो गये. इस घटना में एक पक्ष से रामसुंदर महतो,नारायण महतो,रंजीत […]

विज्ञापन

औरंगाबाद/मदनपुर : मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के बेरी गांव में दो पक्षों के बीच तीन डिसमिल भूमि को लेकर पहले से चला आ रहे विवाद की वजह से दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. खूनी संघर्ष में आठ लोग जख्मी हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस घटना में एक पक्ष से रामसुंदर महतो,नारायण महतो,रंजीत महतो,राजीव उर्फ राजू कुमार, जबकि दूसरे पक्ष से मनोज महतो,उमेश महतो,अरविंद मेहता,राजेंद्र महतो जख्मी हुए हैं.
सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार नारायण महतो को तीन डिसमील भूमि बंटवारे के बाद हिस्से में मिला था, जिसमें वह मकान बना रहा था.निर्माण कार्य पर रोक लगाने के लिए मनोज महतो पहुंचा और निर्माण कार्य बंद कराने की धमकी दी.
इसी बीच वाद-विवाद का दौर चल पड़ा. देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग जुट गये और आपस में भीड़ गये. दोनों तरफ से लाठी-डंडे जमकर चले. ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ. तब तक आठ लोग जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े.
पता चला कि जख्मी रामसुंदर महतो,नारायण महतो,रंजीत महतो व उमेश महतो और अरविंद महतो,राजेंद्र महतो की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया है.डॉक्टर सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि सभी घायलों को गंभीर चोटें आयी हैं और उपचार करने के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया है. इधर पूर्व जिला पार्षद प्रफुल्ल कुमार सिंह,रत्नेश कुमार सिंह,रमेश सिंह ने घायलों को इलाज में मदद की.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन