आपसी विवाद में दो जगहों पर मारपीट, पांच घायल

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : रविवार को जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी. दोनों घटना में पिता-पुत्र सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पहली घटना रिसियप थाना क्षेत्र के मंगुराही गांव में हुई. इस गांव में हुई मारपीट की घटना में महेंद्र पासवान व उसके […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : रविवार को जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी. दोनों घटना में पिता-पुत्र सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पहली घटना रिसियप थाना क्षेत्र के मंगुराही गांव में हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस गांव में हुई मारपीट की घटना में महेंद्र पासवान व उसके पिता रामचंद्र पासवान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. जिन्हें रिसिअप थाना की पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां के चिकित्सकों ने दोनों जख्मी पिता-पुत्र को हालत खतरे से बताते हुए इलाज किया.
इस दौरान घायलों के परिजनों ने बताया कि नाली की सफाई कर रहे थे, तभी पड़ोसी लक्ष्मी पासवान, आदित्य पासवान ने लाठी डंडा से जानलेवा हमला बोल दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. रिसियप थानाध्यक्ष ने बताया कि जो भी लोग दोषी होंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं दूसरी घटना माली थाना क्षेत्र के कोल मंझौली गांव में घटी है.
इस मारपीट की घटना में शिवकुमार राम, नरेंद्र कुमार, प्रियंका देवी घायल हुए हैं. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. जख्मी के परिजनों ने बताया कि पड़ोसी रंधीर कुमार ने लाठी से प्रहार कर जख्मी कर दिया. घटना की सूचना माली पुलिस को दे दी गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन