48 घंटे के भीतर नल जल योजना का काम शुरू कराने का निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दाउदनगर : प्रखंड विकास पदाधिकारी जफर इमाम ने सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना से संबंधित एक बैठक प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें पंचायत सचिव, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, कनीय अभियंता एवं वार्ड सदस्य भी शामिल हुए. बीडीओ ने बताया कि हर घर नल जल योजना की समीक्षा […]
विज्ञापन
दाउदनगर : प्रखंड विकास पदाधिकारी जफर इमाम ने सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना से संबंधित एक बैठक प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें पंचायत सचिव, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, कनीय अभियंता एवं वार्ड सदस्य भी शामिल हुए.
बीडीओ ने बताया कि हर घर नल जल योजना की समीक्षा की गई और निर्देश दिया गया कि जिन योजनाओं की शुरूआत अभी तक नहीं हुई है, उनकी शुरुआत 48 घंटे के भीतर कराई जाए. उन्होंने बताया कि नल जल योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं है .बैठक के दौरान समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई .यह आकलन करने का प्रयास किया गया कि आखिर किन कारणों से यह योजना धीमी चल रही है.
इस बैठक में वार्ड सदस्य संघ के मगध प्रमंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ,वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ,संघ के प्रखंड सचिव रवि रंजन कुमार,संसा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देववंश ठाकुर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










