पटना : नीतीश के नेतृत्व में लोकसभा की सभी सीटें जीतेंगे : वशिष्ठ

Updated at : 01 Jan 2019 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नीतीश के नेतृत्व में लोकसभा की सभी सीटें जीतेंगे : वशिष्ठ

पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो लोकसभा की सभी सीटें जीतने का संकल्प लें. सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम जारी संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की सभी लोकसभा की सीटें हम जीतेंगे, ताकि यह जीत […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो लोकसभा की सभी सीटें जीतने का संकल्प लें. सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम जारी संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की सभी लोकसभा की सीटें हम जीतेंगे, ताकि यह जीत बिहार में विकास की एक बड़ी लकीर खींच सके.
कार्यकर्ताओं को ऊर्जान्वित करते हुए कहा कि चाहे ठंड जितनी हो, नववर्ष में हमारे निजी और राजनीतिक रिश्तों की गर्माहट बनी रहे. माहौल जैसा भी हो, परिस्थितियां जैसी भी रहे, नये साल में हम साथी एकजुट होकर बिहार के विकास के प्रति समर्पित रहेंगे. कुछ ही दिनों बाद लोकसभा चुनाव होने हैं. गांव-मुहल्लों के चौक-चौराहों पर राजनीतिक चर्चाएं जोड़ पकड़ चुकी हैं. ऐसे वक्त में कार्यकर्ताओं को यह सोचना होगा कि चुनाव के मद्देनजर हम कहां खड़े हैं या हमारी क्या रणनीतियां होंगी?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन