बच्चे राष्ट्र का भविष्य, इनकी चिंता होना लाजिमी: सुनील
दाउदनगर : भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के अवसर पर विवेकानंद मिशन स्कूल में कृमि नियंत्रण दवा अल्बेंडाजोल का सेवन कराया गया .इस अभियान के तहत प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बच्चों को अल्बेंडाजोल का टेबलेट खिलाया. उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र के भविष्य होते हैं, इसकी चिंता देश तथा देशवासियों […]
दाउदनगर : भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के अवसर पर विवेकानंद मिशन स्कूल में कृमि नियंत्रण दवा अल्बेंडाजोल का सेवन कराया गया .इस अभियान के तहत प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बच्चों को अल्बेंडाजोल का टेबलेट खिलाया. उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र के भविष्य होते हैं, इसकी चिंता देश तथा देशवासियों को लाजमी है. अपने बच्चे अपने नाखून साफ और छोटे रखें. हमेशा साफ पानी पिएं. खाने को ढक कर रखें. साफ पानी से फल एवं सब्जियां धोएं. आसपास सफाई रखें.
आपके शहर में
जूते पहनें, खुले में शौच न करें. हमेशा शौचालय का प्रयोग करें. अपने हाथ साबुन से धोएं, विशेषकर खाने से पहले और शौच जाने के बाद .कृमि नियंत्रण की दवा से बच्चों के संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है. इस मौके पर प्राचार्य चंद्रशेखर नायक, शिक्षक दिनकर प्रसाद शर्मा ,ब्रजेश कुमार, विमल मिश्रा,कुमार अमरेंद्र, विभा कुमारी ,श्वेता कुमारी, वसुंधरा कुमारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए