तीन धंधेबाज फरार एक शराबी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2018 4:52 AM
कुटुंबा : कुटुंबा थाना की पुलिस की छापेमारी में एक शराबी हत्थे चढ़ गया व तीन धंधेबाज फरार हो गये. यह कार्रवाई एसआई बलेन्द्र सिंह व एएसआई रामबिलास यादव ने बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के झरहा गांव के समीप बतरे नदी में की है. उन्होंने बताया कि उक्त गांव के विजय कुमार मेहरा, […]
कुटुंबा : कुटुंबा थाना की पुलिस की छापेमारी में एक शराबी हत्थे चढ़ गया व तीन धंधेबाज फरार हो गये. यह कार्रवाई एसआई बलेन्द्र सिंह व एएसआई रामबिलास यादव ने बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के झरहा गांव के समीप बतरे नदी में की है. उन्होंने बताया कि उक्त गांव के विजय कुमार मेहरा, दिलीप कुमार व विक्की कुमार तीनों नदी में बैठकर महुआ शराब बेच रहे थे. छापेमारी के क्रम में पुलिस की जीप पर नजर पड़ते हीं शराब छोड़कर तीनो धंधेबाज फरार हो गये. उनके ठिकाने से 15 लीटर के गैलन में दस लीटर महुआ शराब बरामद किया गया. इस क्रम में मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया.
वह बैठकर शराब पी रहा था. थानाध्यक्ष सहूद अख्तर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी. शराब मामले में पूर्व में भी धंधेबाज जेल जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि शराबी का मेडिकल टेस्ट कराया गया. रेफरल अस्पताल कुटुंबा के डाक्टर लालदेव प्रसाद सिंह ने शराब पीने की पुष्टि की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर शराबी को जेल भेज दिया गया है. फरार अभियुक्तों के दबोचने के लिए छापेमारी जारी है. अभी सभी घर छोड़कर फरार चल रहें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










