रिटायर्ड आर्मी के जवान के घर पर चोरों का धावा

Updated:
विज्ञापन

लाखों का सामान उड़ायापुलिस पर मामला बदलने का लगाया आरोपथानाध्यक्ष ने किया खारिज, कहा कर रहे जांच औरंगाबाद नगर : शहर में चोरी की घटना थमने के बजाये लगातार बढ़ती जा रही है़ पुलिस एक मामले में उद्भेदन भी नहीं करती कि चोर दूसरी घटना काे अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा रहे हैं. गुरुवार […]

विज्ञापन

लाखों का सामान उड़ाया
पुलिस पर मामला बदलने का लगाया आरोप
थानाध्यक्ष ने किया खारिज, कहा कर रहे जांच

आपके शहर में

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : शहर में चोरी की घटना थमने के बजाये लगातार बढ़ती जा रही है़ पुलिस एक मामले में उद्भेदन भी नहीं करती कि चोर दूसरी घटना काे अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा रहे हैं. गुरुवार की रात्रि नगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर मुहल्ले में रिटायर्ड आर्मी जवान सिद्धनाथ उपाध्याय के घर में छत के सहारे घुसे चोरों ने घर में रखे 18 हजार रुपये नगद, लगभग एक लाख रुपये के जेवरात, चार मोबाइल फोन सहित अन्य सामान की चोरी कर ली़ जब सिद्धनाथ सदर अस्पताल से ड्यूटी कर घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर रखे हुए सामान इधर-उधर बिखरे हुए है़ तुरंत चोरी की सूचना नगर थाना पुलिस को दी़ सूचना मिलते ही पुलिस घर पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. इधर आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया तो प्राथमिकी दर्ज न कर जबरन आवेदन लिखवा लिया गया कि रास्ते में चार मोबाइल गुम हो गये है़ंइसकी जानकारी ब्राह्मण सभा के नेता व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय ने इसकी जानकारी मीडिया वालों को दी़ जब घर पर जाकर देखा गया तो सामान इधर-उधर बिखरे हुए पाये गये़ वहीं चोरी के बाद महिलाओं की हालत रोते-रोते बेहाल थी.

महिलाओं ने कहा कि शुक्रवार को देवघर जाने की तैयारी में लगे हुए थे, लेकिन चोरो ने सारी तैयारी पर पानी फेर कर रख दिया़ इधर नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल ने बताया कि रिटायर्ड आर्मी जवान ने चोरी की शिकायत दर्ज नहीं करायी थी और न उनसे मुलाकात हुई. फिर भी सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन